Thursday, October 22nd, 2026

एनसीसी कैडेटो को दिया गया प्रशिक्षण

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी परचनपाल द्वारा एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-20 का आयोजन परचनपाल स्थित कन्या शिक्षा परिसर में 14 से 16 मार्च आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कैडेटो को ड्रील, फायरिंग, आर्म हैडलिंग, मैप रीडिंग, फायर-फायटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, ट्रॉफिक नियम, प्राकृतिक आपदा, स्वच्छता अभियान, योगा-पीटी एवं अम्बूस का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा कोविड-19 से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधि जानकारी भी दिया गया।

कैम्प कमानडेट कर्नल अजय धवन की अध्यक्षता में बस्तर जिले के लगभग 150 एनसीसी कैडेट बालिकाओं ने तीन दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए।  कमानडेट कर्नल अजय धवन ने कैडेटो का उत्साह वर्धन एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते तीन दिवसीय कैम्प का समापन हुआ।

 

Source : Agency

पाठको की राय