Friday, October 23rd, 2026

होली पर ट्रैफिक रूल तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने 3000 से अधिक चालान काटे

 नई दिल्ली 
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को होली पर देश की राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 3000 से अधिक चालान काटे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 100 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में किए गए।

एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 3282 चालान किए गए, जिनमें से 1255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए। इसके अलावा, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने के चलते 170 चालान किए गए जबकि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किए गए। इसके अलाव, अधिकारी ने बताया कि पहली बार होली के दिन कोई भी घातक सड़क दुर्घटना नहीं हुई और ना ही किसी की जान गई है।

 

#चालान काटे

Source : Agency

पाठको की राय