Tuesday, October 20th, 2026

शरीर को सुडौल बनाने के लिए योग व एक्सरसाइज के लिए निकाले समय


 
योग और एक्सरसाइज जीवन को सुंदर बनाने के लिए और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही अच्छे होते हैं। योग आपको शरीर में ताजगी का अनुभव कराता है और पूरे दिन आपको ऊर्जा से परिपूर्ण रखता है। योग से हमें सदा लाभ ही मिलता है और इसके नुकसान कभी देखने को नहीं मिलते हैं। पूरे संसार में योग ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसके साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।

अगर आप शरीर को सुडौल बनाने के लिए योग व एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं या फिर आप अपने कामों में बहुत ही व्यस्त रहते हैं, तो यह अभ्यास आपके लिए ही है जो आपके शरीर की पूरी एक्सरसाइज सिर्फ 10 से 20 मिनट में ही करवा देगा। इसलिए ध्यान से नीचे पढ़ते रहें।

आंखों की कसरत के लिए
सबसे पहले हम आंखों की कसरत करेंगे। इसके लिए आप खड़े हो जाएं और अपने आंखों को दाएं से बाएं घुमाएं और इसी के विपरीत बाएं से दाएं की ओर एक पूर्ण गोलक की तरह घुमाएं। अगर आप को दिक्कत आ रही है तो आप अपनी उंगली की सहायता से एक गोलक की तरह घुमाते रहें और आंखों से देखते रहें, इसे आप 10 से 20 बार तक करें।


मुंह के लिए कसरत
आप उसी अवस्था में ही खड़े होकर अपने मुंह को ज्यादा से ज्यादा से खोलने का प्रयत्न करें। इसमें आप अपने मुंह से वाव को बोलने के लिए उसी प्रकार मुंह को खोलें। इससे आपके पूरे Face सहित Chin की भी कसरत हो जाती है, इसे आप 10 से 15 बार तक कर सकते हैं।

गर्दन के लिए कसरत
आप खड़े होकर ही अपने गर्दन को आगे की तरफ झुकाएं और इसके विपरित पीछे की तरफ ले जाकर झुकाएं और ध्यान रखें कि दांत एक दूसरे से मिले हुए हों और तथा इस क्रम को लगभग 15 से 20 बार लगातार दोहराएं। इससे आपकी ठुड्डी से लेकर पूरे गर्दन तक की कसरत होती है।

कंधों के लिए
इसके लिए आप अपने हाथों को कंधों पर रखकर आगे की तरफ से अंदर की तरफ 15 बार घुमाएं और इसके विपरीत पीछे की तरफ से आगे की तरफ 15 बार घुमाएं । आप इसकी गति कम या ज्यादा कर सकते हैं।

हाथों के लिए कसरत
आप अपने हाथों को सामने की तरफ सीधा ले जाएं और फिर मुट्ठी बंद कर उसे बाएं से दाएं घुमाएं और फिर इसे दाएं से बाएं की तरफ घुमाएं। इसे करीब आप 10 से 20 बार करें या उससे अधिक भी कर सकते हैं। इसके बाद अब हाथों को खोलकर कंधों के सहारे आगे से पीछे की ओर, फिर पीछे से आगे की ओर घुमाएं।

पेट/कमर के लिए
इसे करने के लिए आप अपने पैरों के बीच थोड़ी दूरी बना लें, फिर आप अपने कमर को दाएं से बाएं और फिर उसी प्रकार बाएं से दाएं की तरफ एक गोलक की तरह घुमाएं। इससे आपके पूरे कमर की एक्सरसाइज होती है। इसके बाद आप कमर से आगे की तरफ ज्यादा से ज्यादा झुककर अपने पैरों को छुएं और फिर पीछे की तरफ ज्यादा से ज्यादा झुकने की कोशिश करें, इसे 10 बार तक दोहराएं।

घुटनों के लिए कसरत
आप अपने पैरों को एक-दूसरे के पास ले आएं और फिर थोड़ा शरीर को झुकाएं और फिर अपने हाथों को घुटनों पर रखें। इसके बाद घुटनों को दाएं से बाएं की तरफ, फिर बाएं से दाएं की तरफ गोल-गोल घुमाएं। इस एक्सरसाइज को करने से घुटनों का दर्द खत्म हो जाता है और पैरों में फुर्ती आती है।


पैरों के लिए कसरत
आप खड़े होकर अपने एक पैर को बाहर की तरफ निकालें और फिर उसे टखने (ankle) से 10 बार दाएं से बाएं और बाएं से दाएं की ओर घुमाएं। उसी प्रकार दूसरे पैर से भी 10 बार दाएं से बाएं की ओर फिर इसके विपरित बाएं से दाएं की ओर घुमाएं। इसके कारण आपके पैरों में लचीलापन आता है जो आपको किसी भी परिस्थिति में चलाने में सहायक होता है। इसके बाद आप 10 से 15 बार दंड बैठक (squats) लगाएं, जो आपके पूरे शरीर को एक साथ कसरत कराता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय