Wednesday, October 21st, 2026

शिक्षा मंडल की प्रायोगिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

भोपाल
 मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा  के अंतर्गत परीक्षा कार्यक्रम का ऐलान किया जा रहा है। इसी बीच छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर भी मंडल ने तिथि घोषित कर दी है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश  द्वारा हाईस्कूल (high school) और हायर सेकेंडरी स्कूल ) सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण पत्र उपाधि और शारीरिक शिक्षण परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी किया गया है।

बता दें कि 10वीं एवं 12वीं के नियमित परीक्षार्थी की प्रैक्टिकल परीक्षा 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक संपन्न की जाएगी। वही हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सहित पूर्व प्राथमिक परीक्षा पत्र उपाधि और शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा के लिए स्वाध्यायी छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा 30 अप्रैल से 18 मई 2021 तक आयोजित होगी।


10वीं और 12वीं परीक्षा सहित पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण पत्र उपाधि और शारीरिक शिक्षण परीक्षा के लिए नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित स्कूलों में जबकि स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा परीक्षा केंद्र में ही ली जाएगी। साथ ही 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए संबंधित संस्था से संबंधित विषय की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होने के अगले दिन अंक प्राप्त करने की तिथि 28 अप्रैल 2021 रखी गई है जबकि स्वाध्यायी छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म होने के एक दिन बाद 19 मई रखी गई है।

वही नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए आंतरिक मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति संबंधित शासकीय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा संस्था में कार्यरत विषयों के शिक्षक में से की जाएगी। जबकि स्वाध्याय छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा के संचालन में समन्वयक और संस्था केंद्र के प्राचार्य की नियुक्ति मंडल द्वारा की गई है।

 

#प्रैक्टिकल परीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय