Thursday, October 22nd, 2026

राजधानी में सैनिटाइजर पीने तीन सगे भाइयों की मौत

भोपाल
 राजधानी भोपाल  में सैनिटाइजर (sanitizer) पीने से 3 सगे भाइयों की मौत का मामला  सामने आया है. तीनों  मृतक आपस  में सगे भाई थे. वे विदिशा जिले गंजबासौदा से भोपाल मजदूरी करने आए थे. पर्वत पिता मांगीलाल एवं भूरा पिता मांगीलाल तथा राम प्रसाद पिता मांगीलाल ने सैनिटाइजर पीलिया . जब उनकी तबीयत खराब होने लगी तो भूरा को जेपी अस्पताल में एडमिट किया गया, जिसके बाद भूरा के बेटे शुभम ने अपनी बुआ दीपा को बताया उसके पापा और चाचाओं ने मिलकर सेनेटाइज़र पी लिया है. जिसके बाद पर्वत और रामप्रसाद की भी तबियत बिगड गई. तीनों  ने शराब न मिलने पर नीला  सैनिटाइजर पिया था. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई.

तीनों मृतक भोपाल के जहांगीराबाद इलाक़े  में रहते थे. सैनिटाइजर पीने से 3 सगे भाइयों की मौत ख़बर लगते ही गांव में मातम छा गया. भोपाल एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि लॉक डाउन के दिन यानी रविवार को तीनों भाइयों ने शराब ना मिलने के चलते सेनेटाइजर पी लिया था, जिसके बाद तीनों की तबीयत खराब हुई और तीनों भाइयों की मौत हो गई.

समय रहते नहीं मिली जानकारी
एसपी ने बताया कि पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल पाई थी. एक भाई की जहांगीराबाद और 2 भाइयों को एमपी नगर में भर्ती कराया गया था. पुलिस का कहना है कि तीनों मजदूरी का काम करते थे. मौत के बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली. पुलिस ने मामले मार्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

 

#सैनिटाइजर पीने

Source : Agency

पाठको की राय