नर्मदा घाट पर स्नान करने पहुंचे खातेगांव के युवक की डूबने से मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया
देवास
तीन युवकों को नर्मदा घाट पर नहाना भारी पड़ गया. इस दौरान इनमें से एक युवक की नदी की गहराई में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई. तीनों युवक खातेगांव के रहने वाले हैं जो नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान डूबने लगे थे. वहां मौजूद ग्रामीणों ने युवकों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने के लिए ग्रामीण भी नदी में कूद गए. बताया जा रहा है दो युवक नदी में डूब रहे थे जिनमें से एक को बचा लिया गया था. वहीं पीयूष के ज्यादा गहराई में चले जाने से उसकी मौत हो गयी. पीयूष यादव उसके दोस्त अनूज वर्मा और हरिओम देवडा के साथ नेमावर में नर्मदा नदी में स्नान के लिए पहुंचा था, जहां गहरे पानी में चले जाने से पीयूष की मौत हो गई. पीयूष पिता की इकलौती संतान था.
बताया गया है कि खातेगांव के रहने वाले पीयूष ने अपने दोस्तों के साथ नेमावर सिद्धघाट पर स्नान करने की योजना बनाई थी. इसी के लिए वह अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था. वह नदी की गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे. ग्रामीणों ने युवकों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने के लिए ग्रामीण भी नदी में कूद गए. बताया जा रहा है दो युवक नदी में डूब रहे थे जिनमें से एक को बचा लिया गया था.
पूरी घटना शनिवार दोपहर की बताई गयी है. वहीं लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर रवि केवट और अन्य ने पीयूष को पानी से तलाश कर बाहर निकाला तो पता चला उसकी मौत हो चुकी थी. युवक को नदी में से निकालने के बाद उसका शव पुलिस को सौंप दिया गया था. जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए खातेगांव के अस्पताल लाया गया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया था. देखा जाए तो तीनों युवक दोस्त है जिनको नदी में नहाना महंगा पड़ गया. इनमें से एक दोस्त की जान चली गई. बताया जा रहा है कि पीयूष ने ही नेमावर के सिद्धघाट पर जाने की जिद की थी. इसके बाद यह हादसा हो गया.

पाठको की राय