राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए पर्याप्त बेड है
रायपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अस्पतालों में सामान्य बिस्तर एवं आॅक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या पर्याप्त रखने के लिए राज्य शासन पूरे प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 30 डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में 3523 बेड, 133 कोविड केयर इकाईयों में 16363 बेड तथा 78 प्राइवेट अस्पतालों में 2678 बेड उपलब्ध हैं। डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में 1295 आॅक्सीजन युक्त बेड ,365 एच डी यू बेड और 1863 सामान्य बेड उपलब्ध हैं।
Source : Agency

पाठको की राय