युवती ने बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, फेसबुक के जरिए बनाया अश्लील वीडियो
रायपुर
राजधानी रायपुर में एक अधेड़ व्यक्ति को फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले पीड़ित ने युवती की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया था। इसके बाद अज्ञात युवती ने वीडियो कॉल कर पांच लाख रुपए की मांग की।
सिविल लाइन पुलिस ने आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पंडरी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति को फेसबुक के जरिये एक एलेक्स कविता नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे इन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद मैसेज के जरिये दोनों में बात होने लगी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने इनका व्हाट्सएप नंबर भी ले लिया। फिर व्हाट्सएप के जरिये वीडियो कॉल कर उसे एडिट कर अश्लील वीडियो बना दिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने आकर इसकी शिकायत की, जिस पर पुलिस ने धारा 384 और आईटी की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाठको की राय