Thursday, October 22nd, 2026

स्कूल भवन में लगी आग, आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया

बलौदाबाजार
बलौदाबाजार के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के भवन में आग लग जाने से वहाँ रखीं किताबें जलकर राख हो गई. नगर सेनानी की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फर्नीचर और किताबें जलकर राख हो गई.

स्कूल भवन में आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पा रहा है, वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि शाम होते ही भवन में असामाजिक तत्वो का डेरा लग जाता है. पहले भी यहाँ अनेक बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन आज तक चोरों का पता नहीं चल पा रहा है. फिलहाल, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है, और जाँच मे जुटी है.

 

#स्कूल भवन

Source : Agency

पाठको की राय