क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप लिया
भागलपुर
बिहार के भागलुपर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना के बाद साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर डीएम सुब्रत सेन और एसएसपी निताशा गुड़िया मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
घटना के बारे पता चला है कि आईटीआई के पास लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान झड़प हो गया। उसके बाद मोहल्ले में साउंड बॉक्स का तार लगाने को लेकर फिर विवाद हुआ, जिसके बाद असामाजिक तत्वों ने कुछ गुमटियों में आग लगा दी। देखते ही देखते माहौल बिगड़ा और दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।
देर शाम तक किसी भी पक्ष से केस दर्ज कराने के लिए आवेदन नहीं दिया गया था। बरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित करने की बात उन्होंने कही।

पाठको की राय