चैंपियंस लीग फुटबॉल के अंतिम में 16 जगह बनाने पर की जंग
मैड्रिड
चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लीग की दो बड़ी टीमें जोर आजमाइश करेंगी। रीयल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी जैसे धुरंधर मंगलवार और बुधवार को होने वाले चैंपियंस लीग फुटबॉल के अंतिम-16 के बाकी मैचों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगे।
रीयल मैड्रिड का सामना अटलांटा से होगा, जिसे उसने पहले चरण में 1-0 से हराया था। चोट के कारण बाहर रहे करीम बेंजेमा फिर से फॉर्म में हैं, जिससे रीयल मैड्रिड का आक्रमण मजबूत होगा। बेंजेमा ने वापसी के बाद दो मैचों में तीन गोल किए हैं। उनके अलावा कप्तान सर्जियो रामोस भी इस मैच के लिए उपलब्ध होंगे।
मैनचेस्टर सिटी की टक्कर बोरुशिया मोंशेंग्लाबाख से होगी, जिसे उसने पहले चरण में 2-0 से मात दी थी। मोंशेंग्लाबाख को फरवरी से अब तक सभी छह मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है और उसके कोच मार्को रोस अगले सत्र में बोरुशिया डॉर्टमंड से जुड़ने जा रहे हैं।पहले चरण की ही तरह यह मैच ब्रिटेन के बजाय हंगरी में खेला जाएगा। सिटी प्रीमियर लीग में 14 अंक की बढ़त बनाए हुए है, लिहाजा पहली बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने पर फोकस कर सकती है।
पिछले यूरोपीय चैंपियन बायर्न म्यूनिख का सामना लाजियो से होगा। पहले चरण में 4-1 से जीत के बाद उसका अंतिम आठ में पहुंचना लगभग तय है। फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानदोवस्की पर अच्छे प्रदर्शन का दारोमदार होगा, जो बुंडिशलीगा के तीन मैचों में छह गोल कर चुके हैं।
वहीं, चेल्सी की टीम एटलेटिको मैड्रिड से भिड़ेगी और यह किसी प्रीमियर लीग टीम का इकलौता मैच है, जो इंग्लैंड में हो रहा है। जर्मन टीमें मैनचेस्टर या लिवरपूल यात्रा नहीं कर सकीं, लेकिन एटलेटिको को वापसी पर मैड्रिड में क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है।

पाठको की राय