Tuesday, October 20th, 2026

खो-खो लीग साल के अंत में आयोजित की जाएगी लीग

  नई दिल्ली
 भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआइ) और अल्टीमेट खो-खो द्वारा हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित केकेएफआइ 2021 सुपर लीग में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले दिल्ली के अग्रणी खिलाड़ी सचिन भागर, आदित्य दास और हरियाणा के ध्रुव सिंह सहित कई दिग्गज इस साल के अंत में आयोजित होने वाली अल्टीमेट खो-खो लीग में फिर अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे।

दास व सिंह केकेएफआइ और अल्टीमेट खो-खो द्वारा जनवरी-फरवरी में फरीदाबाद और गुरुग्राम में आयोजित हाई परफॉर्मेंस साइंटिफिक ट्रेनिग कैंप का हिस्सा थे। इस कैंप के बाद खिलाडि़यों की मैच फिटनेस के परीक्षण के लिए केकेएफआइ 2021 सुपर लीग खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें आदित्य और ध्रुव सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था।

सोनी पिक्चर्स नेटव‌र्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने अल्टीमेट खो-खो के साथ टीवी और डिजिटल प्रसारण का एक बहुवर्षीय करार किया है। खो-खो पूरी तरह भारत का खेल है औऱ इसी कारण दर्शकों को इस खेल से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। इस खेल को टेलीविजन फ्रेंडली बनाने के लिए कई कैमरों का प्रयोग किया जाएगा जिससे दर्शक इस खेल को समझ सकें और आनंद ले सकें।

 

#खो-खो लीग

Source : Agency

पाठको की राय