TMC विधायक वैशाली डालमिया ने दिखाए तेवर, अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं को बताया 'दीमक'
नई दिल्ली।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। अब पार्टी के एक अन्य प्रमुख विधायको ने अपने कुछ सहयोगियों के खिलाफ हमला बोला है। टीएमसी के वर्तमान नेताओं ने दावा किया कि भ्रष्टाचार के कारण टीएमसी को नुकसान हो रहा है, जमीन पर भ्रष्टाचार पार्टी को दीमक की तरह खत्म कर रहा है।
वैशाली डालमिया ने अपने कुछ सहयोगियों पर हमला करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का दीमक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा में शामिल होने का विचार नहीं बना रही हैं। वैशाली डालमिया ने कहा कि वह टीएमसी पार्टी के भीतर रहकर उन तत्वों से लड़ेंगी जो राज्य और पार्टी के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि एक अन्य पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी पार्टी छोड़ दिया। बता दें कि 52 वर्षीय टीएमसी विधायक वैशाली डालमिया को हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ देखा गया था जब वह बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली से मुलाकात करने वुडलैंड्स अस्पताल पहुंची थीं।

पाठको की राय