Tuesday, October 20th, 2026

TMC विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने थामा BJP का दामन

कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। अब शांतिपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने बीजेपी जॉइन कर लिया है। बुधवार को उन्‍होंने नई दिल्‍ली में बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर जीते थे पर टीएमसी को अपना समर्थन दिया ताकि पश्चिम बंगाल में विकास हो पर ऐसा नहीं हुआ।

गौरतलब है कि अरिंदम भट्टाचार्य वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में शांतिपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे पर अगले ही साल उन्‍होंने ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया था। एक बार फिर वह पाला बदलते हुए बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि एक महीने पहले ही नंदीग्राम के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी का झंडा थाम लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया था कि वह इस बार अपनी पारंपरिक भवानीपुर सीट के अलावा नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगी।

 

#अरिंदम भट्टाचार्य

Source : Agency

पाठको की राय