Tuesday, October 20th, 2026

TMC ने BJP की जनसभा में खाली कुर्सियां की तस्वीर ट्वीट कर कहा- 'यहां इनकी पावरी हो रही है'

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal assembly elections) करीब आते-आते राजनीतिक हमले तीखे हो चुके हैं। बीजेपी-टीएमसी के नेताओं से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट्स तक पर जंग छिड़ी हुई है। शनिवार को TMC ने बीजेपी पर हमला करने के लिए ट्रेंडिंग 'पावरी हो रही है' (Pawri ho rahi hai) मीम का इस्तेमाल किया है। टीएमसी ने एक खाली मैदान में कथित तौर पर हो रही बीजेपी की जनसभा की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये बंगाल बीजेपी है। ये इनकी जनसभा है और यहां इनकी पावरी हो रही है।' हालांकि यह तस्वीर बंगाल में कहां की है यह साफ नहीं हो सका है। 

शशि थरूर ने भी ट्वीट की थी यही तस्वीर
बता दें कि इसी तस्वीर को एक दिन पहले शशि थरूर ने भी ट्वीट किया था। इस तस्वीर में एक मंच बना हुआ है और सामने कुछ कुर्सियां पड़ी हुईं हैं। मंच पर पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कुछ अन्य नेताओं की तस्वीर लगी है। सामने जो कुर्सियां पड़ी हुई हैं उनमें सिर्फ एक आदमी बैठा हुआ है। बाकी पांच लोग मंच पर बैठे हुए हैं। थरूर ने इस तस्वीर को पोस्ट किया और हैशटैग लगाकर लिखा बीजेपी की पार्टी खत्म।

 

#TMC

Source : Agency

पाठको की राय