Thursday, October 22nd, 2026

स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद ने बच्चों के साथ तिलक होली मनाई


रायपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद ने बच्चों के साथ तिलक होली मनाई। इस अवसर पर संस्था की सचिव श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे द्वारा बच्चों को पिचकारी व रंग - गुलाल भेंट करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हम सभी सादगी पूर्वक होली मनाये। श्रीमती दीप्ति दुबे ने बच्चों को मास्क का उपयोग करते हुए कोरोना से अपने आपको सुरक्षित रखने की बात कही। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार, सौरभ तिवारी, सुभाष तिवारी, रविकांत, अदिति सुष्मिता, मिथलेश, गौरव, निलेश, अर्श, अंकित, अंशु सहित संस्था के सदस्य और बच्चे उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय