Thursday, October 22nd, 2026

सूर्यकुमार, क्रुणाल और कृष्णा को मिली वनडे में जगह

अहमदाबाद
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने शुक्रवार को कर दिया। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव को मौका मिला है।

मुंबई के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार के अलावा ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली।

भारत को इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के तीनों मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को खेला जाना है, जिसके बाद 26 और 28 मार्च को बाकी दोनों वनडे मैच पुणे में भी खेले जाएंगे।


वहीं, अपनी पहली टी20 इंटरनैशनल पारी में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव को भी इनाम मिला है। सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 57 रन की शानदार पारी खेली। टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म से जूझने वाले शुभमन गिल को भी टीम में रखा गया है।

 

#वनडे में जगह

Source : Agency

पाठको की राय