Tuesday, October 20th, 2026

गर्भवती महिलाओं के लिए गन्‍ने के जूस फायदे


गर्मी बस आ चुकी हैं और इस मौसम में हर कोई चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए तैयारियां करना शुरू कर देता है। कोई सूती कपड़े निकालने की तैयारी करता है तो कोई गर्मी में हेल्‍दी डाइट सर्च करने लगता है। गर्मी के मौसम में जूस पीने पर भी बहुत ध्‍यान दिया जाता है और इस समय गन्‍ने का जूस खूब मिलता है।

गर्भवती महिलाएं भी गर्मी में कूल रहने के साथ-साथ पोषण से भरपूर आहार चाहती हैं और उनका भी गन्‍ने का जूस पीने का मन करता है। अगर आप प्रेगनेंट हैं और आपका गन्‍ने का जूस पीने का मन कर रहा है, तो आप पहले ये जान लें कि प्रेग्‍नेंसी में गन्‍ने का जूस पीना चाहिए या नहीं और इसके फायदे-नुकसान क्‍या हैं।


​गन्‍ने के जूस में क्‍या होता है
गन्‍ने में विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, बी5, बी6 और विटामिन सी होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और आयरन भी होता है। अगर आप डायबिटीज या जेस्‍टेशनल डायबिटीज से ग्रस्‍त हैं, तो आपको प्रेग्‍नेंसी के दौरान गन्‍ने का जूस नहीं पीना चाहिए।

गन्‍ने का जूस हेल्‍दी के साथ-साथ बहुत टेस्‍टी भी होता है। इसका पोषण बढ़ाने के लिए आप इसमें पुदीना, नींबू का रस और अदरक भी डाल सकते हैं।


गर्भवती महिलाओं को गन्‍ने का जूस पीने से निम्‍न लाभ मिलते हैं :

प्रेग्‍नेंसी में कब्‍ज बहुत परेशान करती है और इस समय गन्‍ने का जूस पीने से कब्‍ज से राहत पाने में मदद मिल सकती है। प्रेग्‍नेंसी में गन्‍ने का जूस पीने से पेट के कई तरह के इंफेक्‍शन से भी बचाव होता है।
प्रेग्‍नेंसी डाइट में विटामिनों और खनिज पदार्थों को शामिल करना जरूरी होता है और गन्‍ने का जूस इस पोषण की पूर्ति करता है। यह एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करता है जिससे बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन, फंगल या वायरल इंफेक्‍शन से लड़ने में मदद मिलती है।
लिवर के ठीक तरह से कार्य करने के लिए बिलरूबिन का सही मात्रा में होना जरूरी है और रोज गन्‍ने का जूस पीने से इसका लेवल ठीक रहता है।
प्रेग्‍नेंसी में थकान और बीमार महसूस हो सकता है। गन्‍ने का जूस पीने से इम्‍यूनिटी बढ़ती है और आप स्‍वस्‍थ रहती हैं।


​इन बातों का रखें ध्‍यान

प्रेग्‍नेंसी में गन्‍ने का जूस पीना सुरक्षित होता है। हालांकि, इसके सेवन में आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए, जैसे कि :

साफ-सफाई का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी होता है इसलिए साफ जगह से ही गन्‍ने का जूस लें। सड़क के किनारे पर मिलने वाला गन्‍ने का जूस न पिएं क्‍योंकि इसकी वजह से फूड पॉइजनिंग या पेट में इंफेक्‍शन हो सकता है।

आपको मॉडरेशन में गन्‍ने का जूस पीना चाहिए। गन्‍ने के जूस में शुगर उच्‍च मात्रा में होता है और इसका अधिक सेवन करने के कारण स्‍वास्‍थ्‍य को हानि पहुंच सकती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय