Thursday, October 22nd, 2026

विद्यार्थियों, पुरस्कार विजेताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों और जवानों को मिलेंगे फ्री पास

रायपुर। रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर अब पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सशस्त्र सेवा के जवानों, कक्षा 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को एक-एक मैच फ्री में देखने के लिए 14, 15 और 16 मार्च को खेले जाने वाले मैच के पास फ्री में वितरित किए जाएंगे।

कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश पर 14 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैड लीजेंड्स मैच के लिए 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार विजेता रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के आॅफिस एवं रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से मैच तिथि की सुबह 10:30 बजे से पास प्राप्त कर सकेंगे। 15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के मैच के लिए मंत्रालय, संचालनालय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारी-कर्मचारी, प्रोटोकॉल रायपुर कलेक्टोरेट एवं रायपुर स्मार्ट सीटी लिमिटेड के आॅफिस से मैच तिथि की सुबह 10:30 बजे से पास प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, 16 मार्च को इंग्लैंड लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए सशस्त्र सेवा के जवान आर्मी कैंटीन डुंगाजी कॉलोनी से मैच तिथि की सुबह 10:30 बजे से फ्री में पास प्राप्त कर सकेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय