Thursday, October 22nd, 2026

राज्य सूचना आयुक्तों ने द्वितीय अपील के प्रकरणों की शुरू की सुनवाई

रायपुर
नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी एवं धनवेन्द्र जायसवाल ने कल छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में  विधिवत कार्यभार ग्रहण कर आज से आयोग में द्वितीय अपील  के प्रकरणों की सुनवाई प्रारम्भ की।

राज्य सूचना आयुक्त त्रिवेदी ने सरगुजा, राजनांदगाँव, दुर्ग, कबीरधाम, कोरबा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव और सुकमा  जिले के द्वितीय अपील और शिकायत प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से की। इसी प्रकार राज्य सूचना आयुक्त जायसवाल ने राज्य सूचना आयोग में रायगढ़ जिले से संबंधित द्वितीय अपील और शिकायत प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से करते हुए आज पांच प्रकरणों को निराकृत किया।

राज्य सूचना आयुक्त ए.के. अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के विरूद्ध द्वितीय अपील और शिकायत प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से करेंगे । केवल रायपुर जिले और मंत्रालय, संचालनालय के जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई एवं जवाब प्रस्तुत करने आयोग कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

 

#राज्य सूचना

Source : Agency

पाठको की राय