Thursday, October 22nd, 2026

महाराष्ट्र और पंजाब में स्थिति चिंताजनक,82 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्यों में

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। संक्रमण के कुल नए मामलों में इन राज्यों की हिस्सेदारी 77.44 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र और पंजाब में हाल के दिनों में नए मामलों में बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के कुल 47,262 नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में 28000 से ज्यादा नए केस, पंजाब और कर्नाटक में 2000+
मंत्रालय के मुताबिक कुल नए मामलों में से 81.65 प्रतिशत 6 राज्यों से मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 28,699 नए मामले सामने आए और इसके बाद पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 संक्रमित मिले।
सक्रिय मामले...

महाराष्ट्र- 28,699

पंजाब - 2254

गुजरात - 1790

मध्य प्रदेश- 1502

कर्नाटक- 2000

तमिलनाडु- 1437

छत्तीसगढ़- 1910

चंडीगढ़ - 214

ऐक्टिव केस बढ़कर पौने चार लाख के करीब
भारत में बुधवार को संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या यानी ऐक्टिव केस बढ़कर 3,68,457 हो गई है जो कुल संक्रमितों का 3.14 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान ऐक्टिव केसों में कुल 23,080 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

#कोविड-19

Source : Agency

पाठको की राय