Thursday, October 22nd, 2026

शिवसेना नेता सावंत पर लगाया धमकी देने का आरोप: सांसद नवनीत राणा

नई दिल्ली
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों को लेकर सोमवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। जहां और एक ओर इस मामले पर सदन में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की एक चिठ्ठी ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है।

 दरअसल सासंद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद की लॉबी में जेल में डालने और देख लेने की धमकी दी है, नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष से अपील की है कि महिलाओं का अपमान करने वाले सावंत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नवनीत राणा ने शिवसेना नेता सावंत पर धमकी देने का आरोप लगाया हालांकि अरविंद सावंत ने राणा के सारे आरोपों को गलत बता दिया है, उन्होंने कहा कि एक नारी को धमकाने का काम शिवसैनिक नहीं किया करते हैं, नवनीत राणा झूठ बोल रही हैं। पहले तो मैं ये बता दूं कि राणा के बोलने का लहजा बहुत खराब है, वो जिस तरह से सीएम उद्धव ठाकरे का नाम लेकर उन्हें बुरा-भला कहती है, वो बिल्कुल भी सही नहीं है। 

परमबीर सिंह बोले- अनिल देशमुख की टिप्पणी से था आहत, आत्मसम्मान के लिए सीएम को लिखा लेटर नवनीत राणा ने ठाकरे सरकार पर उठाए सवाल आपको बता दें कि सोमवार को संसद में महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने इस मामले को उठाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र सरकार इस वक्त संदेह के घेरे में है। मैं पूछना चाहती हूं कि आखिर किस आधार पर पुलिस अफसर सचिन वाजे, जो कि 16 साल तक निलंबित रहे और जेल जा चुके हैं, उनको नौकरी में बहाल किया गया? 

सरकार को सारी बातों को जवाब देना बहुत जरूरी राणा ने कहा कि पूर्व की बीजेपी सरकार के समय भी उद्धव ठाकरे ने खुद देवेंद्र फडणवीस को सचिन वाजे को वापस बुलाने के लिए कहा था लेकिन फडणवीस ने मना कर दिया था। ठाकरे सरकार आए, तो उन्होंने वाजे को बहाल कर दिया, सरकार को सारी बातों को जवाब देना बहुत जरूरी है। कौन हैं नवनीत राणा मालूम हो कि अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत कौर साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में काम किया है। 3 जनवरी 1986 जन्मी नवनीत कौर राणा के माता-पिता पंजाबी मूल के हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी थे। नवनीत ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'दर्शन' थी, जो कि कन्नड़ भाषा में बनी थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'सीनू', 'वसंथी' , 'चेतना' और 'लक्ष्मी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। उन्होंने मलयालम और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 

इन्होंने महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा से शादी की है, इनकी शादी भी काफी चर्चित रही थी क्योंकि 2 फरवरी 2011 में इन्होंने 3000 लोगों के साथ सामूहिक विवाह किया था। इससे पहले इतना बड़ा सामूहिक विवाह नहीं हुआ था। ये शादी काफी चर्चित रही थी। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डस और लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्डस के अधिकारी भी इस शादी में बतौर गवाह मौजूद थे। इस सामूहिक समारोह में 350 जोड़े नेत्रहीन और 470 जोड़े शारीरिक रूप से विकलांग थे।
 

 

#सांसद नवनीत राणा

Source : Agency

पाठको की राय