Monday, October 19th, 2026

शरत कमल ने ओलंपिक में किया क्वालीफाई

नई दिल्ली
 भारत के अनुभवी पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी अंचता शरत कमल ने इस साल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। उन्होंने गुरुवार को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में पाकिस्तान के रमीज मुहम्मद को मात देकर यह कोटा हासिल किया। विश्व के 32वें नंबर के खिलाड़ी शरत को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी था। पहले मैच में वह साथियान से हार गए थे।

शरत को रमीज को हराने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने 23 मिनट तक चले मुकाबले में रमीज को 11-4, 11-1, 11-5, 11-4 से हराया। शरत ने बेहतर रैंकिंग के आधार पर यह कोटा हासिल किया। शरत ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पुरुष सिंगल्स वर्ग में अपने चौथे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके खुश हूं। अब ध्यान मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों पर है जो दोहा में खेले जाने हैं। इससे पहले वह एथेंस ओलंपिक-2004, बीजिंग ओलंपिक-2008 और रियो ओलंपिक-2016 में खेल चुके हैं।

एशियाई क्वालीफिकेशन में हिस्सा लेने वाले खिलाडि़यों को पांच ग्रुपों- साउथ एशिया, सेंट्रल एशिया, ईस्ट एशिया और साउथईस्ट एशिया, वेस्टर्न एशिया में बांटा गया है। वेस्टर्न एशिया के खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं क्योंकि वह क्वालीफाई कर चुके हैं। बाकी हर ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाला खिलाड़ी टोक्यो के लिए क्वालीफाई करेगा।

 

#शरत कमल

Source : Agency

पाठको की राय