Thursday, October 22nd, 2026

शकुंतला साहू ने मुख्यमंत्री रावत को पाजिटिव होने पर कुरेदा

रायपुर
फटी जींस वाली बयान से विवादित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाजिटिव वाले ट्वीट पर तल्खी भरे अंदाज में ट्वीट करते हुए कसडोल विधायक शकुंतला साहू ने कहा है कि सच बताए महोदय,विसंगत तर्को से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गए हैं न आप? भगवान केदारनाथ से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। सुसाहू के इस ट्वीट का सूबे के राजनीतिक गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है।

 

#शकुंतला साहू

Source : Agency

पाठको की राय