Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स में 319 अंकों की तेजी, 15200 के करीब कारोबार कर रहा निफ्टी

 नई दिल्ली 
आज हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। बीएसई का इंडेक्स सेंसेक्स 319.36 अंकों यानी 0.63 करीब फीसदी की तेजी के साथ 51,344.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 82.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,181.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक बैंक, भारती एयरटेल और ओएनजीसी लाल निशान पर है। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टीसीएस, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और डा. रेड्डीज के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
  
बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 584 अंक उछलकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी लि, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 प्रतिशत मजबूत होकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.20 अंक यानी 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 15,098.40 अंक पर बंद हुआ। 

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय