Tuesday, October 20th, 2026

200 अंक की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

मुंबई
मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 अंक की तेजी के साथ खुला जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15000 अंक के ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज लैब और भारती एयरटेल सबसे अधिक फायदे में रहे जबकि एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एसबीआई नुकसान में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 तेजी के साथ खुले। टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों में 7 फीसदी के अधिक की गिरावट आई। सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।

मुद्रास्फीति के निराशजनक आंकड़ों तथा कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच निवेशक बाजार से दूर नजर आये। कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में उछाल से भी शेयर बाजार में निवेशकों को उत्साह नहीं मिला। बीएसई के तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 1,035.71 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 397 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,395.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 101.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत टूटकर 14,929.50 अंक पर बंद हुआ।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय