Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स 584.41 अंक मजबूत होकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ

    मुंबई
 बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 584 अंक उछलकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 प्रतिशत मजबूत होकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.20 अंक यानी 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 15,098.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में कोटक बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टीसीएस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट रही, उनमें पावर ग्रिड, ओएनजीसी, एनटीपीसी और डा. रेड्डीज शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख से घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय