सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,800 से नीचे
मुंबई
नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में नुकसान के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक गिर गया।
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 325.15 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,726.29 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 94.60 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 14,720.15 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट ओेएनजीसी में हुई। इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, पॉवरग्रिड और सन फार्मा में तेजी देखने को मिली।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 280.15 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 50,051.44 पर और निफ्टी 78.35 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 14,814.75 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार सकल आधार पर 108.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पाठको की राय