Thursday, October 22nd, 2026

सत्यनारायण शामिल होंगे नव नित्यम् योग परिवार के वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में

रायपुर
जनसामान्य में स्वास्थ्य-आरोग्यता व योग के प्रति एक नई जागरूकता लाने में सफल रहे राजधानी के नव नित्यम् योग परिवार का वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह कल 21 मार्च शाम 5 बजे से सिब्बल ग्रीन छेरीखेड़ी में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षामंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा होंगे।

योग परिवार के अध्यक्ष सरोज चंद्राकर, सचिव पायल सजवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्रर कौर ने बताया कि नव नित्यम् योग परिवार भैरव सोसायटी पचपेड़ीनाका विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु नित्य योग, प्राणायामा, ध्यान, एरोबिक, जुम्बा का अभ्यास राज्य के प्रतिष्ठित गुरूओं के सानिध्य में किया जाता रहा है। वर्तमान में कोरोना माहामारी को ध्यान में रखते हुए वार्षिक उत्सव के दौरान सामाजिक दूरी, सेनेटाइजिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाना व कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। योग परिवार द्वारा अब तक कई गांवों में जाकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कर ग्रामवासियों के शुगर, बीपी, थायराईड रोगों का उपचार व नि:शुल्क दवाई वितरण जैसा पुनीत कार्य भी किया है।

 

#सत्यनारायण#पुरस्कार वितरण

Source : Agency

पाठको की राय