Tuesday, October 20th, 2026

सना खान के पति अनस ने कराया बुर्ज खलीफा में शानदार नाश्ता, फोटो वायरल

नई दिल्ली
सना खान अचानक शादी करने के बाद चर्चा में आई थीं. अब सना खान के पति ने उन्हें शानदार सरप्राइज दिया है. सना खान ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि सना खान पति अनस के साथ शानदार और रॉयल नाश्ता एन्जॉय कर रही हैं, वो भी यहां-वहां नहीं बल्कि बुर्ज खलीफा पर.

सना खान  ने कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में वे काला बर्का पहने नजर आ रही हैं. साथ ही उनके पति सफेद पठानी कुर्ते में दिख रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सना खान ने लिखा, 'जब आपके पति बुर्ज खलीफा के टॉप पर आपको नाश्ता कराते हैं और सरप्राइज देते हैं. वो गोल्ड प्लेटेड कॉफी.' इसके साथ ही उन्होंने अपने किसी दोस्त को इस आयोजन के धन्यवाद कहा है.
सान ने ली गोल्ड प्लेटेड कॉफी की चुस्की

सना खान ने कई तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें आप सजी हुई कई प्लेट्स देख सकते हैं. हर प्लेट में खाने की अलग-अलग चीजें नजर आ रही हैं. इसी में उन्होंने कॉफी की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें गोल्ड फॉइल की एक लेयर नजर आ रही है. इसके साथ ही खाने में ऑमलेट, ब्राउनीज और कई तरह के केक भी नजर आ रहे हैं.

बता दें, सना खान इन दिनों पति अनस के साथ दुबई में हैं और वे वहां खूब मजे कर रही हैं. सना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सना खान उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं.

पहले सना खान ने बॉलीवुड को अलविदा कहा, बाद सना खान ने मुफ्ती अनस सईद से पिछले साल शादी कर ली. शादी के बाद की कुछ तस्वीरें सना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जो खूब वायरल हुई थीं. सना खान ने शादी के तुरंत बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर सईद सना खान भी कर लिया था. अब सना टीवी और फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट किया करती हैं.

 

#सना खान

Source : Agency

पाठको की राय