सचिन वाझे को NIA कस्टडी में भेजा
मुंबई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को रविवार को एक अदालत में पेश किया। इसके बाद, कोर्ट ने वाझे को 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि वाझे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने 25 फरवरी को कार्मिकल रोड के निकट अरबपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिये शनिवार रात वाझे को गिरफ्तार किया था।
दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित एनआईए के कार्यालय ने वाझे को शनिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद वाझे को भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

पाठको की राय