शाहजहांपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर जिले में जलालाबाद-अल्लाहगंज मार्ग पर करीब रविवार सुबह 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया, हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में जलालाबाद के कटियुली निवासी प्यारेलाल उम्र 48 साल, कोली महुआडांडी निवासी अनिल कुमार उम्र 28 साल और इसी गांव के
दामोदर उम्र 30 शामिल हैं। यह तीनों एक बाइक पर बैठकर कटियूली से ठिंगरी प्रधान के घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे किसी बड़े वाहन ने तीनों को कुचल दिया। वाहन का पता नहीं लग सका। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ अल्लाहगंज तथा सीओ जलालाबाद मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Source : Agency

पाठको की राय