Thursday, October 22nd, 2026

राजस्व मंत्री राजपूत ने ग्रामों का भ्रमण कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लिया

 भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने शनिवार को राहतगढ़ तहसील के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने मुगरयाऊ, जमुनिया हाट, मसुरयाई, बेरखेरी और बिचपुरी आदि ग्रामों में ओलावृष्टि से हुई गेहूं और चने को फसल को देखा। मंत्री राजपूत ने किसानों के साथ चर्चा की और आश्वस्त किया कि जहाँ-जहाँ पर फसलों को नुकसान पहुँचा है। उसका सर्वें कर क्षतिपूति दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि किसान चिंता न करें, सरकार किसानों के साथ है। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने ग्रामों के भ्रमण के दौरान एसडीएम राहतगढ़ रमेश पाण्डे और तहसीलदार को निर्देश दिये कि तत्काल फसलों का सर्वें शुरू करें।

राजस्व मंत्री राजपूत के ग्राम भ्रमण के दौरान किसानों द्वारा एक पटवारी पूनम पाठक की शिकायत की। जिस पर राजस्व मंत्री ने एसडीएम राहतगढ को निर्देश दिये कि पटवारी को उक्त हल्के से हटा दिया जाये।

 

#ओलावृष्टि

Source : Agency

पाठको की राय