सीए फाइनल के नतीजे जारी, रायपुर के भ्रमर जैन ने देश में बनाया पहला स्थान
रायपुर
इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया ने सीए फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। 76.38 प्रतिशत के साथ देश में पहले स्थान पर रायपुर के भ्रमर जैन हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ से किसी ने टॉप किया है। रायपुर के भ्रमर जैन ने टॉप करके छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया है।
पूरे देश में टॉप करने वाले भ्रमर जैन ने कहा कि पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उन्होंने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ये बातें देवेन्द्र नगर में रहने वाले 22 वर्षीय युवक भ्रमर ने फोन पर हुई संक्षिप्त चर्चा में कही। भ्रमर ने बताया कि इसके लिये वे काफी तैयारी कर रहे थे,दिन में 10-12 घंटे तक वे पढाई कर रहे थे 7 में से 6 विषयों की वे आॅनलाईन और जैसे संभव हो आॅफ लाईन कोचिंग ले रहे थे इसके अलावा एक विषय की सेल्फ पढ़ाई कर रहे थे। कोरोना काल के कारण परीक्षा नियत समय पर न होकर ये परीक्षाएं दो चरणों में हुई और इसमें शामिल होने के लिये परीक्षार्थियों को चयन की सुविधा दी गई छात्र चाहें तो नंवबर 2020 की शामिल हो सकते हैं या फिर जनवरी 2021 में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। भ्रमर ने जनवरी 2021 में होने वाली परीक्षा में शामिल होने का निर्णय लिया।
भ्रमर जैन ने 800 में से उन्होंने 611 अंक अर्जित किया है, जो कि देशभर में सबसे अधिक है। उन्हें 76. 38 प्रतिशत अंक मिला है। इस तरह भ्रमर ने पहली बार प्रदेश में टापर बनकर न सिर्फ अपने घर-परिवार का नाम रौशन किया, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव बन गए हैं। भ्रमर के पिता सीए महावीर प्रसाद जैन, मां अंजू जैन हाउस वाइफ हैं। भ्रमर के बड़े भाई प्रखर जैन भी सीए हैं। साथ ही भाभी श्वेता जैन भी सीए प्रोफेशनल में हैं। उनके घर में शुरू से ही सीए के अनुकूल माहौल रहा। भ्रमर जैन ने बताया कि नवंबर 2019 ने तैयारी शुरू की। हालांकि भ्रमर ने 2017 में आइपीसीसी यानी इंटरमीडिएट प्रोफेशनल कांंपिटेंस कोर्स उत्तीर्ण कर लिया था। उसके बाद सीए में इंटर्नशिप शुरू किया। इसके लिए दिल्ली जाकर आठ महीने का विशेष कोर्स पर पढाई की। भ्रमर जैन को नॉवेल पढ?ा पसंद है। वे साइकिलिंग भी करते हैं। इसके अलावा डांसिंग का भी शौक रखते हैं।

पाठको की राय