Saturday, October 24th, 2026

बिहार बोर्ड बारहवीं के नतीजे घोषित, कुल 1045950 स्टूडेंट पास, मधु भारती और कैलाश बने टॉपर

 

पटना
बिहार बोर्ड बारहवीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस साल 13.40 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. इसमें से 78.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इसमें कला वर्ग से 77.97 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए और वाणिज्य में 91.48 प्रतिशत पास हुए. वहीं विज्ञान में 76.28 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस बार कुल 1045950 स्टूडेंट पास हुए.

12वीं में मधु कुमारी खगड़िया और कैलाश कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय (कंबाइंड टॉपर) 93.6 परसेंट के साथ टॉपर हैं. इन दोनों को 500 में से 468 अंक प्राप्‍त हुए हैं. bihar board 2021 रिजल्‍ट में साइंस टॉपर सोनाली कुमारी (नालंदा), मधु भारती कंबाइंड टॉपर और कॉमर्स टॉपर Commerce topper सुगंधा कुमारी (औरंगाबाद) रहीं.

 

Source : Agency

पाठको की राय