Thursday, October 22nd, 2026

लॉकडाउन से इनकार, कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर

रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में या रायपुर जैसे शहर में लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, पिछले 15 महीनों के वैश्विक अनुभवों से हमने सीखा है कि लॉकडाउन उतना असरकारक नहीं है। इसकी जगह मोहल्लों को बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा, कलेक्टरों को ऐसे मोहल्लों में जहां पॉजिटिविटी दर 5 प्रश या उससे अधिक हो गई हो कंटेनमेंट जोन बना देना चाहिये।

 

#लॉकडाउन

Source : Agency

पाठको की राय