रावलपिंडी स्टेडियम अब शोएब अख्तर के नाम से जाना जाएगा
नई दिल्ली
पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम का नाम बदल कर शोएब अख्तर क्रिकेट स्टेडियम कर दिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने केआरएल स्टेडियनम का नाम बदलकर उनके नाम से करने पर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सालों से जो प्यार और सम्मान मुझे मिला है। उसके लिए सभी का शुक्रिया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे समर्पण के साथ पाकिस्तान की सेवा करने की कोशिश की है। उन्होंने शोएब अख्तर क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं। शोएब अख्तर ने स्टेडियम की दो तस्वीर भी शेयर की हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ पाकिस्तान की सेवा की है, ताकि देश का झंडा ऊंचा रहे। आज और हर दिन मैं अपनी छाती पर गर्व के साथ स्टार पहनता हूं। धन्यवाद पाकिस्तान. जिंदाबाद। गौरतलब है कि शोएब अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज फेंकने वाले गेंदबाज हैं।
अख्तर ने पाकिस्तान की ओर से 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 178 विकेट, वनडे में 247 और टी20 में 19 विकेट लिए हैं। उन्होंने टेस्ट में 12 बार पांच विकेट और 2 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्हें पूरी दुनिया में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। शोएब अख्तर ने साल 2003 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। ये गेंद आज भी क्रिकेट के इतिहास की किसी भी गेंदबाज की सबसे तेज गेंद है।

पाठको की राय