Saturday, October 24th, 2026

 रवि गोप ने अपहरण और हत्या मामले में कोर्ट में किया सरेंडर 

पटना 
बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में बच्चे के अपहरण व हत्या के मामले में फरार कुख्यात रवि गोप ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, दीघा थाना क्षेत्र में हुए एक फायरिंग के मामले में बीते 7 दिसंबर 2020 की रात उसे एसटीएफ और दीघा थाने की पुलिस ने अथमलगोला से पकड़ा था। उसकी गिरफ्तारी शादी के मंडप से की गई थी, लेकिन जेल जाने के दूसरे दिन यानी 9 दिसंबर की सुबह वह जमानत पर बाहर आ गया और पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। 

इसके बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। पिछले कई दिनों से पुलिस की दबिश बढ़ने पर रवि गोप ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अपहरण व हत्या समेत कई मामलों में फरारी के चलते उस पर पूर्व में ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। रवि गोप के कोर्ट में सरेंडर करने की पुष्टि दीघा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने की है।

 पुलिस के मुताबिक रवि गोप वर्ष 2018 से ही फरार चल रहा था। इस दौरान वह विवादित जमीन का निपटारा करवाने के नाम पर लोगों से बतौर रंगदारी रुपये वसूलता था। छह से अधिक केस उस पर दर्ज थे। रवि पर माखन और मुकेश की हत्या करने का आरोप भी लगा था। दीघा में जमीन के मामले में गोली चलाने की एफआईआर भी दर्ज की गई थी। 

 बीते दिसंबर माह में दीघा के तत्कालीन थाना प्रभारी को रवि के बारे अहम सूचना मिली कि रवि गोप राजीवनगर में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहा है। एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम अपराधी की गर्लफ्रेंड की रेकी करने लगी। पता चला कि अथमलगोला इलाके में रवि गुपचुप तरीके से शादी करेगा। गर्लफ्रेंड का पीछा कर ही एसटीएफ और पुलिस की टीम रवि तक पहुंच गयी। 10 साल से रवि और उसकी प्रेमिका के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 

 

# रवि गोप

Source : Agency

पाठको की राय