MSP पर सभी फसलों की खरीदी 27 मार्च से, आदेश जारी
भोपाल
मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में किसानों (farmers) के लिए बड़ी खबर है। जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य (minimum support price) पर गेहूं को छोड़कर चना सहित अन्य उपज की सभी खरीद 27 मार्च से होगी। राज्य शासन ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। दरअसल कोरोना (corona) और मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए गेहूं सहित अन्य उपज के सभी खरीद को स्थगित कर दिया गया था।
राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 वर्ष में चना, मसूर, सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत उपार्जन 22 मार्च 2021 से शुरू होनी थी। लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। जिसे अब फिर से 27 मार्च से शुरू किया जाएगा। गेहूं के अलावा चना, मसूर और सरसों के प्राइस सपोर्ट स्कीम (price support scheme) के अंतर्गत उपार्जन 27 मार्च से शुरू होगी।
आदेश की जानकारी किसानों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। वहीं अब खरीदी इंदौर और उज्जैन संभाग में 27 मार्च से शुरू हो।गी संबंधित अधिकारी को इस मामले में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश में वर्षा, आंधी जैसे अपरिहार्य कारणों से शासन द्वारा गेहूं, चना, मसूर की खरीदी को आगे बढ़ा दिया गया था। जिसके लिए अब 27 मार्च का चुनाव किया गया है। इसकी जानकारी किसानों को एसएमएस के माध्यम से दी गई है।

पाठको की राय