Tuesday, October 20th, 2026

लंदन में पति और परिवार से मिल इमोशनल हुईं प्रियंका, परिणीति की ‘साइना’ का ट्रेलर आउट


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। रविवार को उनके पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा, ससुर पॉल केविन जोनस और सास डेनिस जोनस उनसे मिलने वहां पहुंचे। प्रियंका ने अपने परिजनों से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इमोशनल नोट में लिखा है, मेरी मां जब लंदन में थीं तो उन्होंने मेरे एक स्वेटर बुना था। मेरा परिवार मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद है। एक बार फिर उनसे मिलकर बहुत खुश हूं। निक ने भी यही फोटो अपनी सोशल मीडिया फीड पर साझा करते हुए लिखा है, आइसोलेट होने और टेस्ट कराने के बाद परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताकर बहुत खुश हूं।

परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘साइना’ का ट्रेलर सोमवार को महिला दिवस के मौके पर रिलीज किया गया। यह फिल्म 2015 तक दुनिया की नं. 1 बैडमिंटन सिंगल प्लेयर रहीं साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें उनके संघर्ष को दिखाया गया है। साइना नेहवाल ने अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, अपने आसपास महिलाओं को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैं हमेशा इंस्पायर हुई हूं। यह मेरा मौका है कि छोटी बच्ची को उसके पैशन को फॉलो करने के लिए प्रेरित करूं।" फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय