राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रृद्धा सुमन
भोपाल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रविवार को दमोह जिले के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर के पार्क में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति ने पार्क में पारिजात के पौधे का रोपण भी किया।
इस मौके पर राज्यपाल मती आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, आदिम जाति कल्याण मंत्री सु मीना सिंह मांडवे, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक एवं जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Source : Agency

पाठको की राय