Wednesday, October 21st, 2026

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मध्य प्रदेश दौरा, शाम को नर्मदा की महाआरती कार्यक्रम में होंगे शामिल

 
भोपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर जबलपुर व दमोह में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। छह मार्च को राष्ट्रपति का जबलपुर में न्यायिक अकादमियों के डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। शाम सात बजे ग्वारीघाट में नर्मदा की महाआरती में शामिल होने का कार्यक्रम है।
 
रविवार को वे दमोह के सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति शनिवार सुबह नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान से सुबह 9.40 बजे मध्य प्रदेश के लिए उड़ान भरी।


सुबह 11 बजे मानस भवन में ऑल इंडिया ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि शिक्षा, संगीत एवं कला को संरक्षण और सम्मान देने वाले जबलपुर को आचार्य विनोबा भावे ने 'संस्‍कारधानी' कहकर सम्मान दिया और वर्ष 1956 में स्थापित, मध्‍य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय की मुख्य न्यायपीठ ने जबलपुर को विशेष पहचान दी। मध्‍य प्रदेश सहित पश्चिमी भारत की जीवन रेखा और जबलपुर को विशेष पहचान देने वाली पुण्य-सलिला नर्मदा की पावन धरती पर आप सबके बीच आकर मुझे प्रसन्‍नता हो रही है।

 

#President Ram Nath Kovind

Source : Agency

पाठको की राय