Thursday, October 22nd, 2026

दो दिवसीय गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू

रायपुर
सिख धर्म के 9वें गुरु गुरु तेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व 24 और 25 अप्रैल को साइंस कॉलेज मैदान में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा है। इसमें विश्व प्रसिद्ध कीर्तनकार, कथा वाचक, धर्म प्रचारक शामिल होंगे। गुरुद्वारा कमेटियों की बैठक हुई जिसमें  तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उक्त आयोजन सिख समाज छत्तीसगढ़ व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शताब्दी प्रकाश पर्व के पूर्व 10 से 20 अप्रैल तक 11 दिवसीय एक संदेश यात्रा भी निकाली जाएगी, जो रायपुर से आरंभ होकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भ्रमण करते हुए रायपुर में ही समाप्त होगी।

गुरु तेगबहादुर के इस 400 वें शताब्दी प्रकाश पर्व की वृहत तैयारियों को लेकर रायपुर ग्रीन में छत्तीसगढ़ के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सिख संगठनों, वेलफेयर सोसाइटियों, अध्यक्षीय बोर्ड, कोर ग्रुप, महिला विंग, यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में संदेश यात्रा के भव्य स्वागत और गुरु तेगबहादुर के धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी जन जन तक पहुंचाने तथा उनकी पावन निशानियों के दर्शन करवाने 10 से 20 अप्रैल तक संदेश यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने - अपने क्षेत्रों में संदेश यात्रा के आगमन पर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के स्वरूप में गुरुवाणी करते हुए भव्य स्वागत का संकल्प लिया। साथ ही 11 दिवसीय संदेश यात्रा में सम्मिलित संगत देवदारों के लंगर व ठहरने की व्यवस्था करने की बात कही। सिख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक महेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिह छाबड़ा व गुरुद्वारा स्टेशन रोड रायपुर के प्रधान निरंजन सिह खनूजा ने पूरे छत्तीसगढ़ की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में गुरुमुख सिह होरा, कुलदीप सिंह जुनेजा, प्रीतपाल सिह चंडोक, गुरबक्श सिह छाबड़ा, जगजीत सिंह खनूजा, गुरप्रीत सिंह बाबरा, अमरजीत सिंह चावला, हरजीत सिंह छाबड़ा, राजू होरा, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, सुरेन्द्र सिह छाबड़ा, निरंजन सिह खनूजा, इंदरजीत सिह छाबड़ा , गुरमीत सिंह गुरदत्ता, तेजिंदर सिह होरा, मंजीत सिह सलूजा, सतपाल सिंह खनूजा, बलजीत सिंह होरा, कल्याण सिंह पसरीजा,मनविंदर सिह गांधी शामिल हुए। इनके अलावा कुलदीप चावला, महेन्द्र सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, जसबीर सिंह खनूजा, नरेंद्र सिंह चावला, रश्मित सिह खुराना,भूपेंद्र सिंह मक्कड़, हरजीत सिंह अजमानी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह अरोरा, कुलदीप सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह गुम्बर ,परमजीत सिंह सलूजा के अलावा महिला विंग से अमरपाल कौर टुटेजा, रीना टुटेजा,सुरिंदर कौर छाबड़ा, चरनजीत कौर छाबड़ा, सुरिंदर कौर चावला, मंजीत कौर गुरदत्ता ने भी तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में जसबीर कौर छाबड़ा, मंजीत कौर छाबड़ा, सोमा छाबड़ा, नीता सलूजा, डॉली गुम्बर, रूबी खनूजा, रजिंदर कौर खनूजा, मनजीत कौर पसरीजा, कमलेश कौर, सुरिंदर कौर जुनेजा,अमरजीत कौर खुराना, हरजीत कौर गांधी, अमृता होरा,अन्नू होरा,हरजिंदर कौर सलूजा,ज्योति सलूजा सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रधान, सचिव व पदाधिकारी मौजूद थे।

 

#दो दिवसीय

Source : Agency

पाठको की राय