Thursday, October 22nd, 2026

9-11 वीं सीजी बोर्ड की परीक्षाएं आॅनलाइन करने की तैयारी

रायपुर
छत्तीसगढ़ बोर्ड के तहत संचालित होने वाले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं आॅनलाइन ली जाएंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने फिलहाल रायपुर में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं स्कूल में आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। अब स्कूल प्रबंधन अपने-अपने स्तर पर परीक्षाएं लेंगे। तारीख से लेकर समय स्कूल प्रबंधन ही तय करेंगे।

शिक्षा विभाग के अफसर अब तक इसलिए आॅनलाइन परीक्षा से पीछे हट रहे थे, क्योंकि सरकारी स्कूल में पढऩे वाले ज्यादातर बच्चों के पैरेंट्स के पास स्मार्ट फोन नहीं है। दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या भी रहती है। इसलिए भी परीक्षाएं आॅफलाइन लेने की तैयारी थी। मार्च के शुरूआती दिनों से अचानक ही कोरोना के केस बढ़ गए हैं। इस वजह से अब स्कूल में परीक्षाएं आयोजित करना जोखिम भरा हो गया है। स्थिति को देखते हुए फिलहाल रायपुर के स्कूलों में परीक्षाएं आॅन लाइन लेने का निर्णय हुआ है। अफसरों के अनुसार बाकी जिलों में स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग के अफसरों ने संकेत दिए हैं कि नवमीं-ग्यारहवीं (सीजी बोर्ड)की परीक्षा इस महीने के तीसरे पखवाड़े से शुरू की जा सकती है।

आॅनलाइन परीक्षा के लिए पैरेंट्स के स्मार्ट फोन पर प्रश्नपत्र भेज जाएंगे। उनके जवाब छात्रों को घर से लिखकर स्कूल में जमा करना होगा। आॅनलाइन परीक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन को पूरी तरह से फ्री हैंड कर दिया गया है। वे अपनी सुविधा के अनुसार टाइम टेबल तय करेंगे।परीक्षा के बाद पर्चे जांचने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक सबकुछ स्कूल प्रबंधन को करना होगा।

 

#सीजी बोर्ड

Source : Agency

पाठको की राय