Thursday, October 22nd, 2026

भोपाल के गांधी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन पायलट घायल

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (शनिवार) एक बड़ा विमान हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोपाल के गांधी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन पायलट घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। विमान दुर्घटना की जानकारी गांधी नगर के एसएचओ अरुण शर्मा ने दी है। हादसे की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान खाली मैदान में क्रैश हुआ है जिससे स्थानीय लोग सुरक्षित बच गए।

 

#विमान दुर्घटनाग्रस्त

Source : Agency

पाठको की राय