ग्राम छछानपैरी के सप्ताहिक हाट बाजार में जनसंपर्क की फोटो प्रदर्शनी
रायपुर
जनसंपर्क विभाग द्वारा अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछानपैरी के सप्ताहिक हाट बाजार में आज फोटो प्रदर्शन सह सूचना शिविर लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जन जागरूकता के लिए आमजनों तक पहुंचाई जा रही है। बाजार आने वाले बहुत सारे लोगों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में ऑडियो वीडियो के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन सहित अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोशर एवं पुस्तिकाओं का भी लोगो को नि:शुल्क वितरण किया गया।
प्रदर्शनी में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की जानकारी एक ही जगह पर मिलने से सरकार एवं जनसंपर्क विभाग की सराहना की और कहा कि शिविर के माध्यम से लोग जागरूक हो रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती भानमति चेलक ,उप सरपंच श्रीमती युगल किशोर कुर्रे, पंचगण सर्वश्री लोकमनी कोसले ,राज कपूर डहरिया ,सुधीर धृतलहरे, छन्नू नेताम ,धर्मेन्द्र कुर्रे, श्रीमती श्यामा, किर्तिरन, सावित्री, प्रतिभा देवला बंजारे, दसरी धु्रव, रालहिन, दुष्यंत देवी, केसरी चतुर्वेदानी, संतोषी डेहरिया बच्चे के साथ बड़ी संख्या में वृद्वजनों एवं युवाओं ने शिविर का लाभ उठाया।

पाठको की राय