Thursday, October 22nd, 2026

ऑनलाइन माध्यम से करें बिजली बिल का भुगतान

 भोपाल

वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते विस्तार को देखते हुए कंपनी के बिल भुगतान केन्द्र, ए.टी.पी. मशीन, एमपी ऑनलाइन के कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर यद्यपि चालू हैं फिर भी उपभोक्ता बिजली बिलां का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

ऑन लाइन भुगतान : कहां क्लिक करें

    portal.mpcz.in पर क्लिक करें। ऑनलाइन बिल भुगतान के ऑपशन पर क्लिक करें।

    View - Pay का बटन क्लिक करें।

    बिजली बिल का अकाउंट आई.डी. टाइप करें।

    अब उपभोक्ता का बिल कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा।

    भुगतान के लिए चार विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करें।

    डेबिट कार्ड

    क्रेडिट कार्ड

    नेट बैंकिंग

    कैश कार्ड

    भुगतान के लिए आगे बढ़े और भुगतान करें।

    भुगतान होने पर रसीद प्रिन्ट करें।

    भुगतान पूर्णतया सुरक्षित है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन भुगतान सुविधा का लाभ लें। उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा कम्पनी की वेबसाइट portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) या 50 से अधिक बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उपलब्ध है। इसके अलावा उपभोक्ता फोनपे, गूगल पे, एचडीएफसीपे एप, अमेजानपे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले ने निम्नदाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान कर अधिकतम 20 रूपये तक अपने बिल में छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ता ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान कर अधिकतम एक हजार रूपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान करता है तो उसके द्वारा कुल जमा किए गए बिल पर आधा प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 20 रूपये तक होगी और न्यूनतम 5 रूपये होगी। इसी प्रकार जो उच्चदाब उपभोक्ता हैं यदि वे ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उनके द्वारा कुल जमा किए गए बिजली बिल पर आधा प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अधिकतम एक हजार तक हो सकती है।

 

#बिजली बिल

Source : Agency

पाठको की राय