Thursday, October 22nd, 2026

फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने पर पंचायत सचिव गुंजाराणा निलंबित

राजनांदगांव
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत भरदाकला सचिव श्रीमती गुंजाराणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार श्रीमती गुंजाराणा बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा घोर लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय