डेनमार्क की स्टार खिलाड़ी को हरा पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं
बासेल
भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्विस बैडमिंटन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व चैंपियन सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाया। महिलाओं के एकल में सिंधु ने 43 मिनट के खेल में चौथी वरीय डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे सेटों में हरा दिया। उन्होंने डेनमार्क की खिलाड़ी को 22-20 और 21-10 से हराकर स्विस ओपन के फाइनल में जगह पक्की कर ली।
Source : Agency

पाठको की राय