Tuesday, October 20th, 2026

PNB बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे चेकबुक से जुड़े नियम

 
नई दिल्ली।

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बंक पंजाब नेशनल बैंक ने खाताधारकों को पुराने आईएफएससी कोड और एमआईसीआर कोड को बदलवा लेने की अपील की है। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक में है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पीएनबी बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बैंक ने पुराने आईएफएससी कोड और एमआईआरसी कोड को 31 मार्च से पहले बदलवा लेने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर ग्राहक ऑनलाइन तरीकों से पैसों का लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

 ऐसा नहीं करने पर 31 मार्च 2021 के बाद से इस पुराने कोड के साथ खाताधारक पैसों का ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को विलय पंजाब नेशनल बैंक में कर दिया। जिसके बाद इन बैंकों के ग्राहकों को अब नया चेकबुक और आईएफएससी और एमआईसीआर कोड लेने को कहा है। बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि ओबीसी और यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक 31 मार्च से पहले पुराने चेकबुक और आईएफएससी और एमआईसीआर कोड ले लें।

बैंक ने ट्वीट कर टोल फ्री नंबर भी साझा किया है। बैंक ने कहा है कि मर्जर के बाद पीएनबी में शामिल हुए दोनों बैंकों के ग्राहकों को अब नया चेकबुक और असके सात ही नया आईएफससी कोड लेना होगा। इस संबंध में किसी भी जानकरी के लिए आप बैंक के टोल फ्री नंबर 18001802222/18001032222 पर फोन भी कर सकते हैं। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि 1 अप्रैल से पुराने चेकबुक और पुराने IFSC कोड काम नहीं करेंगे।

 

#PNB बैंक खाताधारकों

Source : Agency

पाठको की राय